संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों की समस्याएं विशेष पुलिस महानिदेशक अर्पित शुक्ला ने सुनीं। इस दौरान एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू भी मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों ने शिक्षकों और विद्यार्थियों से खुलकर बातचीत की। उन्होंने कैंपस सुरक्षा, आसपास का माहौल, यातायात व्यवस्था और शैक्षणिक वातावरण से जुड़े मुद्दे सुने।
अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के लिए तुरंत कदम उठाने का भरोसा दिया। शुक्ला ने कहा कि विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। युवाओं को नशे और असामाजिक तत्वों से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षकों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई। विद्यार्थियों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में आ रही दिक्कत भी हल की गई।