फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिअद सुलझाएगा पार्षद-एसटीपी विवाद, दोनों एक दूसरे पर लगा रहे हैं भ्रष्टाचार के आरोप

Sun, 13 Dec 2015 02:51 PM IST
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा पार्षद गोपाल दास गुप्ता और सीनियर टाउन प्लानर शक्ति सागर भाटिया के बीच आरोप-प्रत्यारोपों के विवाद में अब शिरोमणि अकाली दल का हाईकमान भी कूद गया है।
विज्ञापन


जालंधर शिअद के इंचार्ज पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां रविवार को आकर दोनों के बीच विवाद निपटाने की कोशिश करेंगे। लेकिन इस मामले में इस बार सेखवां का रास्ता आसान नहीं होगा क्योंकि सीनियर टाउन प्लानर शक्ति सागर भाटिया को सीट से हटाना सेखवां के लिए मुश्किल है।

एसटीपी भाटिया की पीठ पर पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी का हाथ है और नगर निगम विभाग भी उनका ही है।

जालंधर नगर निगम भ्रष्टाचार को लेकर पिछले चार साल से अखाड़ा बना हुआ है। कभी करोड़ों रुपये के पैच वर्क को लेकर सीनियर डिप्टी मेयर व शिअद के नेता कमलजीत सिंह भाटिया उठकर मेयर सुनील ज्योति पर सीधे उंगली उठाते हैं तो कभी खुद मौके पर पहुंचकर सीपीएस केडी भंडारी के अवैध निर्माण को ध्वस्त करवाते हैं।
विज्ञापन


जालंधर में करोड़ों रुपये के पैच वर्क, रोड निर्माण को लेकर घटिया सामग्री का इस्तेमाल, अवैध निर्माण में रिश्वतखोरी को लेकर निगम में पिछले चार साल से आए दिन हंगामा हो रहा है।

इस खेल में कांग्रेस अभी एक तरफ है जबकि शिअद व भाजपा आपस में ही एक दूसरे पर कीचड़ उछाल रहे हैं। हालात यह है कि मेयर की पीठ पीछे हर बार सीपीएस केडी भंडारी आकर खड़े हो जाते हैं।

हर बार मामला सुलझा लिया जाता है। इस बार मामला दूसरा है। नगर निगम में अवैध निर्माण की आड़ में चल रहे गोरखधंधे को लेकर जहां ब्यूरोक्रेसी के निशाने पर पार्षद हैं वहीं पार्षदों के निशाने पर बिल्डिंग विभाग के अधिकारी।

कांग्रेस के नवनियुक्त कनवीनर मनोज अरोड़ा का कहना है कि चोरी किसने की, क्या चोरी हुई इसका जवाब तो जनता को सरकार को देना होगा। पार्षदों ने क्या घपला किया है इसका राज खोलना जरूरी है।
विज्ञापन


बेशक भाजपा अकाली दल इस मामले को बंद दरवाजे में सुलझा ले लेकिन मामले में कांग्रेस तो पूरे विवाद का पर्दाफाश करेगी।

जिला भाजपा प्रधान सुभाष सूद का कहना है कि विवाद के बारे में उन्होंने प्रदेश भाजपा प्रधान कमल शर्मा को बता दिया है और इसकी रिपोर्ट भेज दी है।

भाजपा के कुछ नेता भी पार्टी लाइन से हटकर अनुशासन भंग कर रहे हैं, इसकी जानकारी भी हाईकमान को भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें