फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलियां चलाने के आरोप में शिअद प्रत्याशी नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
कपूरथला। थाना सिटी की पुलिस ने वार्ड नं 16 से शिअद प्रत्याशी के खिलाफ का मामला दर्ज किया है। एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि 25 जनवरी की रात आठ बजे प्रदीप सिंह उर्फ लवी निवासी ग्रीन एवेन्यू ने अपने घर की छत पर चढ़कर फायर किए, जोकि गली में से गुजर रही एक स्विफ्ट कार पर लगे। फायरिंग में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

जांच के बाद आरोपी प्रदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी नगर निगम चुनाव में वार्ड नं.16 से शिअद प्रत्याशी है। एसएचओ इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह पत्तड़ ने कहा कि आरोपी घर से फरार है। गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं।उधर, शिअद के शहरी प्रधान हरजीत सिंह वालिया ने कहा कि सियासी इशारे पर केस दर्ज हुआ है। मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो चुका है। किसी ने थाने में शिकायत भी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें