फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: बहरीन की महिला को सामने लाने वाली रूप कौर अकाली दल से निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
चावला प्रकरण में महिला की आवाज बनीं थी संधू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। शिरोमणि अकाली दल ने रूप कौर संधू को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई अनुशासनहीनता और कदाचार के आरोपों के चलते की गई है। संधू ने बहरीन से पंजाब पहुंची एक महिला के मामले को सार्वजनिक किया था जिसने अकाली दल के वरिष्ठ नेता अमरजीत सिंह चावला पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
स्त्री अकाली दल की अध्यक्ष हरगोबिंद कौर ने संधू के निष्कासन की पुष्टि की। संधू ने अपने फेसबुक पेज के माध्यम से शिकायतकर्ता महिला को सार्वजनिक मंच दिया था। महिला ने फेसबुक लाइव पर अपनी आपबीती सुनाई और इन्साफ की मांग की। इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया से पंजाब की राजनीति और धार्मिक संस्थाओं तक पहुंचा। अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ 21 अगस्त को श्री आनंदपुर साहिब थाने में मामला दर्ज हुआ था। चावला ने आरोपों का खंडन करते हुए उन्हें गलत बताया था। उन्होंने अकाली दल और एसजीपीसी से अपने पदों से इस्तीफा दिया। पुलिस जांच आगे बढ़ी और चावला के लुधियाना स्थित आवास पर तलाशी हुई। पुलिस ने चावला के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया है। संधू ने सोशल मीडिया पर अन्य महिलाओं के संपर्क में आने और बड़े खुलासों का दावा किया था।
विज्ञापन

पार्टी नेतृत्व का कहना है कि संधू को महिला का मामला उठाने के कारण नहीं निकाला गया। निष्कासन का कारण लगातार अनुशासनहीनता और कदाचार बताया गया है। हालांकि, राजनीतिक हलकों में सवाल उठ रहे हैं कि निष्कासन इसी प्रकरण के बीच क्यों हुआ। संधू की भूमिका इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि उन्होंने महिला की बात सीधे लोगों तक पहुंचाई।
विज्ञापन

अब संधू के अगले कदम पर नजर :
अब पंजाब के सियासी और पंथक हलकों की नजर संधू के अगले कदम पर है। यह देखा जाएगा कि वह चावला प्रकरण पर क्या रुख अपनाती हैं। क्या वह उन अन्य मामलों से जुड़े दस्तावेज या शिकायतें सार्वजनिक करेंगी जिनका उन्होंने संकेत दिया था। इस पूरे प्रकरण में पुलिस जांच जारी है। अकाली दल के एक धड़े ने विशेष जांच दल गठित करने की मांग की है, जबकि श्री अकाल तख्त साहिब ने भी चावला के मामले में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें