डीसीपी आदित्य वारियर के अनुसार पुलिस को सुबह दीवारों पर नारे लिखे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद विशेष टीम गठित कर दी गई। मामले में कार्रवाई शुरू करते हुए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जालंधर दौरे से एक दिन पहले जालंधर में रेडक्रॉस भवन की दीवारों पर ‘भाजपा भगाओ’ और ‘पंजाब दा हल खालिस्तान’ जैसे नारे लिखे मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां और सतर्क हो गई हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने दीवारों पर लिखे नारों को मिटा दिया है और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है और नारे लिखने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें उसने दीवारों पर लिखे नारों की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। वीडियो में पन्नू ने अमित शाह और भाजपा की पंजाब में चल रही नशामुक्ति मुहिम पर आरोप लगाए और भाजपा पर पंजाब में नशे के कारोबार से जुड़े होने का आरोप लगाया। ये आरोप पन्नू के हैं और इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में उसने यह भी कहा कि जिस स्थान पर नारे लिखे गए हैं, वहां पहले भाजपा का कार्यालय हुआ करता था।
विज्ञापन
डीसीपी आदित्य वारियर के अनुसार पुलिस को सुबह दीवारों पर नारे लिखे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद विशेष टीम गठित कर दी गई। मामले में कार्रवाई शुरू करते हुए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दीवारों पर नारे कब और किन लोगों ने लिखे।
अमित शाह की रैली से ठीक पहले सामने आए इस घटनाक्रम के बाद रैली स्थल और शहर के संवेदनशील स्थानों पर निगरानी और बढ़ा दी गई है। केंद्रीय और राज्य स्तर की सुरक्षा एवं खुफिया एजेंसियां भी स्थिति पर नजर रख रही हैं।