फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममदोट में दो दिनों से आफत की बरसात, छत गिरने से महिला की मौत, पति व दो बच्चे गंभीर घायल

Tue, 21 Jul 2020 04:18 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट (पंजाब)
विज्ञापन
ममदोट के गांव हजारा सिंह वाला में बारिश से मकान की छत गिरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ममदोट में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते गांव हजारा सिंह वाला में मंगलवार सुबह चार बजे एक घर की छत गिरने से महिला की मौत हो गई। महिला का पति और दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें गंभीर हालत में फरीदकोट स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह जी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


पीड़ित के रिश्तेदार सुखदेव सिंह ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे से तेज बारिश हो रही थी। गुरमेज सिंह रात को अपने परिवार संग घर में सो रहा था। गुरमेज का मकान कच्चा है। मंगलवार सुबह चार बजे गुरमेज के घर की छत गिरने की जोरदार आवाज आई।

चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे और मलबे से परिवार के सभी सदस्यों को बाहर निकाला। तब तक गुरमेज की पत्नी जसविंदर कौर की मौत हो गई थी। गुरमेज सिंह, उसकी बेटी संजना (छह) और बेटा लवप्रीत सिंह (तीन) गंभीर घायल हैं। तीनों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया लेकिन यहां से डॉक्टरों ने उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया।
विज्ञापन


गुरमेज सिंह की चाची पछो बीबी ने बताया कि गांव में छह ऐसे मकान हैं, जिनकी हालत खस्ता है। तेज बारिश के कारण उक्त मकान गिर सकते हैं। ये सभी मकान कच्चे हैं। जिस तरह से बारिश हो रही है, उक्त मकानों में रहने वाले लोगों की जान को खतरा है। पछो बीबी ने पंजाब सरकार से मांग की है कि उनके मकानों को पक्का किया जाए ताकि वह सुरक्षित रह सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें