फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में लड़की समेत तीन की जान गई

Sat, 28 Nov 2015 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा जाडला के पास शुक्रवार रात करीब 9 बजे हुए सड़क हादसे में एक लड़की सहित तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद कई वाहन मृतकों के ऊपर से निकल गए। इससे शवों की हालत काफी खराब गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।

पुलिस के अनुसार गांव शहबाजपुर निवासी जसप्रीत सिंह, अटाला निवासी गुरकीरत सिंह व नवांशहर निवासी जसप्रीत कौर एक बाइक पर सवार होकर नवांशहर से बलाचौर की ओर जा रहे थे। कस्बा जाडला के पास बाइक की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। रात काफी होने के कारण तीनों को गिरते हुए किसी ने नहीं देखा और मुख्य मार्ग होने के कारण कई वाहन उनके ऊपर से गुजर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए। सदर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष बांठ ने बताया कि मृतक गुरकीरत सिंह के चाचा नच्छतर सिंह के बयानों पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के बारे में सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें