फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निरंकारी भवन के पास अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे एक बुर्जी से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार शिक्षक की सिर पर गहरी चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सोमवार देर शाम तलवंडी भाई में घटा है।
विज्ञापन

मृतक शिक्षक राजन शर्मा (27) के चाचा रोशन लाल ने बताया कि उसका भतीजा खेमकरण स्थित सरकारी हाई स्कूल में शिक्षक पद पर कार्यरत था। स्कूल की छुट्टी होने पर सोमवार देर शाम बाइक पर सवार होकर तलवंडी भाई अपने घर आ रहा था। तलवंडी भाई के पास निरंकारी भवन के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक बुर्जी से टकरा गई। इससे उसके सिर पर गहरी चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें