फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक की भिड़ंत में होमगार्ड जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर के अंतर्गत गांव खाईफेमीकी स्थित ईंट भट्ठे के नजदीक मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार होमगार्ड जवान की मौत हो गई और बेटा जख्मी हो गया। जख्मी को नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिखायत में पलविंदर सिंह वासी पीरू वाला ने बताया उसका पिता नानक सिंह (46) पंजाब होमगार्ड में कार्यरत है और मोगा में ड्यूटी करता था। पिता बाइक पर सवार होकर मोगा जा रहे थे। गांव खाईफेमीकी के पास मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे उसके पिता नानक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और वह जख्मी हो गया। आरोपी घटनास्थल पर ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गया। सबइंस्पेक्टर अमरजीत सिंह के मुताबिक केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें