फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजीफा घोटाले पर आक्रोश, भाजपा ने की नारेबाजी, कहा- धर्मसोत को क्लीन चिट देना गलत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा के नेतृत्व में जिला बीसी मोर्चा ने बीएसएफ चौक पर धरना दिया। इसमें भाजपा के तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार की गलत नीतियों का जमकर विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार को अनुसूचित जाति के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के तहत फंड दिया था। इस फंड का कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने गलत इस्तेमाल किया। उन पर 64 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप लगे थे। इसकी जांच के बाद धर्मसोत को क्लीनचिट भी दे दी गई। बावजूद इसके अब तक विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप जारी नहीं की गई। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए ताकि सभी दोषियों को पकड़ा जा सके। प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मीनू शर्मा के नेतृत्व में तमाम महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुईं। मौके पर जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, मोहिंदर भगत, पूर्व विधायक केडी भंडारी, शीतल अंगुराल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें