फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: सुल्तानपुर लोधी के गांव सरदुल्लापुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक जख्मी

Mon, 17 Aug 2026 07:22 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की देर रात की घटना, थाना कबीरपुर की पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)। गांव सरदुल्लापुर में रविवार देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस घटना में 25 वर्षीय सुखदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके चेहरे के बाईं तरफ गोली लगी है। फायरिंग की यह घटना गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।
घायल सुखदीप सिंह को परिजनों ने सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिवार के अनुसार घायल युवक की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। परिवार को जानकारी मिली है कि हमलावर काली गाड़ी में आए थे। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिवार ने पुलिस प्रशासन से हमलावरों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच और ग्रामीणों की चिंता
थाना कबीरपुर के प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। वे हमलावरों की पहचान और वारदात के पीछे के कारणों का पता लगा रही है। पुलिस पुरानी रंजिश या किसी अन्य कारण की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें