सर्विस यूनियन मुक्तसर मंडल की ओर से पावरकॉम और ट्रांस्को की मैनेजमेंट के खिलाफ रोष रैली कर नारेबाजी की। इस दौरान टीएसयू के महासचिव जगतार सिंह उप्पल, सर्किल अध्यक्ष दीपक कुमार और सर्किल सचिव जसवंत सिंह को बेवजह निलंबित करने की कड़े शब्दों में निंदा की गई।
विभिन्न वक्ताओं ने उक्त नेताओं को तुरंत बहाल करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि उन नेताओं को शीघ्र बहाल न किया गया तो उन्हें संघर्ष को तेज करना पड़ेगा। इस दौरान जसविंदर सिंह, शमशेर सिंह, बिजिंदर सिंह, अमरजीत सिंह, सुखलाल, देस राज, जगसीर सिंह, कृष्ण लाल, गुरपाल सिंह, बलविंदर दास और बलजीत सिंह मौजूद थे।