प्राइवेट कॉलेज नॉन टीचिंग इंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर जिले के सभी कॉलेजों के नॉन टीचिंग कर्मचारी 20 अक्तूबर को रैली का आयोजन करने जा रहे हैं। यह रैली सुबह 11 बजे एपीजे कॉलेज से रैली शुरू होकर डीसी ऑफिस तक जाएगी।
प्रदेश प्रधान मदन लाल खुल्लर ने कहा इस दिन जिला गुरदासपुर, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना के कॉलेजों के नॉन टीचिंग कर्मचारी भी अपने-अपने जिला में निर्धारित स्थान पर रैली करेंगे।
यूनियन की मुख्य मांगें 1 दिसंबर 2011 से संशोधित ग्रेड पे और स्केलों का नोटिफिकेशन, बढ़ा हुआ मेडिकल भत्ता व हाउस रैंट का नोटिफिकेशन, एडेड कालेजों के नॉन टीचिंग कर्मचारियों की पोस्टों पर लगी रोक आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मांगें न माने जाने से पूरे नॉन टीचिंग वर्ग में रोष पाया जा रहा है।