फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली को असफल बनाने के लिए पुलिस ने की नाकाबंदी 

Sun, 23 Oct 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी/गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)
विज्ञापन
पुलिस नाकाबंदी - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
कच्चे कर्मियों की ओर से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पैतृक हलका लंबी में की जाने वाली रैली को असफल बनाने के लिए रविवार को पुलिस प्रशासन ने जगह-जगह नाकाबंदी कर ली। प्रशासन की ओर से लंबी को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस ने लंबी-बादल को आने वाले तमाम रास्तों को सील कर दिया।
विज्ञापन


मलोट, गिद्दड़बाहा, मंडी डबवाली, कालझरानी, बठिंडा से आने-जाने वाले रास्तों पर पुलिस का इतना सख्त पहरा था कि रैली में आने-जाने वालों को तो रोका गया, यात्रियों की भी गहनता के साथ चेकिंग की जा रही थी। जिन यात्रियों के पास लंबी का टिकट था, उनका पुलिस ने अच्छी तरह से ब्योरा लिया।
 
पुलिस को जो भी संदिग्ध नजर आता था उसे रोक लिया गया। मलोट-डबवाली मार्ग पर चलने वाली पक्के रूट की बसों को भी गांव के बीच से अन्य रूटों से निकाला गया। शनिवार रात रैली के लिए लंबी के साथ लगते खेल स्टेडियम में टेंट लगा रहे कर्मचारियों को भी  पुलिस ने रोक दिया था। जब रविवार सुबह रैली स्थल पर दरियां बिछाई जाने लगी तो पुलिस ने यह सामान भी कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


यही नहीं कुछ कर्मियों को हिरासत में लेकर कहीं दूर ले जाकर छोड़ दिया। बठिंडा, मानसा, संगरूर, फिरोजपुर, मुक्तसर जिलों में कई जगहों पर लंबी को आने वाले कर्मचारियों को रोके रखा गया। गिद्दड़बाहा में रोके गए कच्चे कर्मियों ने भारु चौक पर धरना लगाते हुए मलोट-बठिंडा हाईवे जाम कर दिया।

मनरेगा श्रमिकों की जत्थेबंदी के प्रांतीय अध्यक्ष वरिंदर सिंह, रमसा अध्यापक दीदार सिंह मुद्की ने कहा कि उनकी अधिकारियों के साथ शांतमयी प्रदर्शन पर बात हुई थी। मगर इसके बावजूद पुलिस ने कर्मचारियों को पकड़ने का सिलसिला शुरू कर दिया। वहीं रविवार को देश भर के 30 हजार कच्चे कर्मचारी सड़कों पर उतर आए, जिनमें से पुलिस ने संघर्ष को दबाने के लिए कुछ को हिरासत में लिए रखा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आने वाले समय में मांगें न मानी गईं तो लंबी में पक्का मोर्चा लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें