फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: बारिश से बह गए रास्ते और पशु, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। हिमाचल-प्रदेश और जेएंडके के पहाड़ी क्षेत्रों से सटे पठानकोट में बारिश से कई जगह जलभराव हो गया है। मूसलाधार बारिश के बीच लोगों को रोजमर्रा के काम पर जाने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तेज बारिश से कई रास्ते धंस और कुछ बह गए हैं। इससे लोगों का लिंक मार्गाें से संपर्क टूट चुका है। दूसरी तरफ, बारिश के सीजन को ध्यान में रखते हुए डिप्टी कमिश्नर आदित्य उप्पल ने प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय निकायों को अलर्ट रहने को कहा है।
विज्ञापन

भारी बारिश होने से शहर के कई हिस्सों में सड़कें जलमग्न हो गए, साथ ही हवाई सेवाएं बाधित हुई। बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो चुकी थी। कई घरों में देर रात बारिश की वजह से पानी गुटनों तक आ गया। सुजानपुर-खानपुर को जाते मार्ग पर एक खड्ड पर बनी पुलिया बह गई है, जिस वजह से लोगों को अपने रोजमर्रा काम तक पहुंचने के लिए भारी परेशानियों को सामना करना पड़ा। शहर के खड्डी पुल में बारिश के सीजन में कई प्रत्येक वर्ष बाढ़ आती है और मंगलवार भी खड्ड उफान पर थी। इसी बीच गोशाला के पास झुग्गी झोंपड़ियों में रहने वाले लोग के पशु खड्ड के पास ही बंधे हुए थे। जैसे ही पानी का लेवल खड्ड में बढ़ा तो किसी की बकरियां तो किसी के अन्य पशु पानी में बह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें