फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों को दिलाई गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। शहर में मंगलवार को चली ठंडी हवाओं और बारिश के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। करीब 10 बजे से ठंडी हवाएं चलने लगी और बादल गरजने लगे। इसके साथ ही 10:30 बजे झमाझम बादल बरसने लगे और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। बारिश के बाद तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिन तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन

बीते सप्ताह अधिकतर दिनों में तेज धूप खिली रहने से गर्मी में भारी इजाफा हो गया था। अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया और लोग पसीने से तरबतर हुए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम सुहावना बना रहेगा। बाजार अभी खुले ही थे कि बारिश से दुकानदार निराश हो गए क्योंकि जिला प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार बाजार सुबह केवल 9 से दोपहर 3 बजे तक ही खोले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें