फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखवीर सिंह को डीजीपी ऑनर

विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर। जिला पुलिस प्रमुख नवजोत सिंह माहल की ओर से मंगलवार को जिला स्वास्थ्य अधिकारी व पुलिस अस्पताल के एसएमओ डॉ. लखवीर सिंह को सराहनीय स्वास्थ्य सेवाएं देने पर डी.जी.पी ऑनर से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस दिनकर गुप्ता ने दिया।
विज्ञापन

एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने कहा कि मौजूदा स्वास्थ्य संकट के समय डा. लखवीर सिंह ने पुलिस अस्पताल से लेकर आम जनता को बेहतरीन जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं दी है। ये बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है। उन्होंने बताया कि पुलिस अस्पताल में कोविड वैक्सीन लगाने के साथ-साथ आर.टी-पी.सी.आर सैंपलिंग भी लगातार जारी है।
इस दौरान डा. लखवीर सिंह ने डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता व एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पुलिस अस्पताल में रोजाना टेस्टिंग व योग्य लाभार्थियों का टीकाकरण युद्ध स्तर पर जारी है। पुलिस अस्पताल की टीम की ओर से न सिर्फ अस्पताल में बल्कि शहर के अलग अलग क्षेत्रों में जाकर भी टीकाकरण व आर.टी-पी.सी.आर सैंपलिंग की गई है। इस दौरान जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में स्थित उनके कार्यालय में मंगलवार को विशेष कैंप लगाया गया। यहां 80 से अधिक पुलिस स्टाफ के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-11एचएसपी1पी- जिला स्वास्थ्य अधिकारी व पुलिस अस्पताल के एसएमओ डा. लखवीर सिंह को डी.जी.पी ऑनर से सम्मानित करते एसएसपी नवजोत सिंह माहल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें