फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड की जानकारी देने वाला एएसआई सस्पेंड

Sun, 09 Aug 2015 10:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंध्ार
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के निजात्म नगर से कुछ दिन पहले एक युवक कारोबारी की पत्नी और उसके बच्चे को ले भागा था। महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दी। थाना पांच में केस दर्ज हुआ था। शनिवार को सूचना मिली कि युवक दिल्ली में महिला और उसके बच्चे के साथ है।
विज्ञापन




एसीपी वेस्ट रविंदर पाल संधू ने एएसआई रेशम सिंह को रेड करने भेज दिया, लेकिन एएसआई ने रेड से पहले ही आरोपी युवक को फोन करके इसकी सूचना दे दी और कहा कि वह भाग जाए।



एसीपी संधू ने कहा कि रेशम सिंह के फोन की रिकार्डिंग हो गई थी, जिससे रेशम सिंह पर आरोप साबित हुए। रेड मारने की गुप्त जानकारी देने के आरोप में एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही दूसरी पुलिस टीम को रेड करने भेजा गया है। उन्होंने महिला और बच्चे को हरियाणा के जिला रोहतक से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें