मॉडल टाउन में रहने वाले आईएनजी वैश्य बैंक के रीजनल मैनेजर के बेटे जेटी
सिंह ने शनिवार को चेन्नई में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह चेन्नई की
ईस्ट कोस्ट रोड स्थित एएमईटी यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहा। मृतक जेटी सिंह
यूनिवर्सिटी के डीन से दुखी था।
परिवार वालों का आरोप है कि डीन उसे
किसी न किसी बात को लेकर परेशान करता रहता था। शनिवार को युवक अपने कमरे
में फंदा पर लटककर आत्महत्या कर ली। चेन्नई पुलिस ने डीन के खिलाफ केस दर्ज
कर लिया है। मृतक जेटी सिंह (21) का शव लेने के लिए परिवार के लोग जालंधर
से चले गए हैं। रविवार देर शाम तक शव जालंधर पहुंच जाएगा। मॉडल टाउन में
रहने वाले नारायणजीत सिंह आईएनजी वैश्य बैंक में रीजनल मैनेजर हैं।
उनके दो
बेटे थे। दो बेटे जेटी सिंह और छोटा संतनदीप सिंह हैं। जेटी सिंह ने
एमजीएन स्कूल से बारहवीं की और उसके बाद इंजीनियरिंग करने के लिए चेन्नई
चला गया। भाई संतनदीप सिंह ने बताया कि उसके भाई को पार्ट टाइम के लिए कहीं
नौकरी मिल गई थी, लेकिन डीन इसकी इजाजत नहीं दे रहा था। आरोप है कि डीन
अपने जानकार छात्रों को डीन इजाजत दे देता था। भाई ने कई बार कहा, मगर वह
भाई को परेशान करता रहता था। इसके चलते भाई ने सुसाइड कर लिया।