जालंधर के सैदां गेट बाजार में बिट्टू मनी एक्सचेंजर पर पड़ी ईडी की रेड के दौरान बाहर खड़े पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से मंगलवार को जालंधर के सैदां गेट स्थित बिट्टू मनी एक्सचेंजर पर रेड की गई। ईडी के अधिकारी कई घंटे तक दस्तावेजों को चेक करने में लगे रहे।
ईडी के अधिकारी मनोज शर्मा और दीपक चौहान ने रेड टीम का नेतृत्व किया। विभाग के अधिकारियों ने बिट्टू मनी एक्सचेंजर की ओर से करोड़ रुपये में किए गए लेनदेन के सभी दस्तावेजों जब्त कर लिए। इसके साथ ही अधिकारियों ने 1 लाख रुपये और 1.5 लाख की विदेशी करेंसी को भी जब्त किया। ईडी के अधिकारियों ने फगवाड़ा के मंडी रोड पर पड़ते गांधी चौक पर स्थित शर्मा फोर्स पर भी रेड की।
इस रेड का नेतृत्व अजय सिंह और राजीव कुमार ने किया। टीम ने करोड़ों रुपये के लेनदेन करने वाले सभी दस्तावेज के साथ 4 लाख रुपये और 10 लाख की विदेश करेंसी को जब्त कर लिया।