फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: रहीमपुर मंडी हत्याकांड, पुलिस को मिले अहम सुराग

Sun, 23 Aug 2026 06:30 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होशियारपुर। रहीमपुर सब्जी मंडी में शनिवार को मनप्रीत सिंह की हत्या के 24 घंटे बाद भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस का दावा है कि जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जल्द गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात हमलावरों ने मनप्रीत और उसके दो घायल साथियों पर फायरिंग की थी। पुलिस उपाधीक्षक सिटी कुलभूषण शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी से अहम सुराग मिले हैं। पुलिस इन सुरागों से आरोपियों की पहचान में जुटी है। हत्या के बाद सामने आई एक सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में है। इस पोस्ट में पुरानी रंजिश का दावा किया गया था। पुलिस मनप्रीत सिंह की पृष्ठभूमि और उसके जमानत पर बाहर आने की बात भी जांच रही है। घटना से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें