फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुझे छूकर कहते थे यहां से वजन घटाओ': रेचल गुप्ता ने लौटाया मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का ताज, रोते हुए सुनाई आपबीती

Thu, 29 May 2025 09:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय जालंधर की रहने वाली 20 वर्षीय मॉडल रेचल गुप्ता ने अपना ताज लौटा दिया है। रेचल गुप्ता ने अक्तूबर 2024 में बैंकॉक में आयोजित प्रतियोगिता में मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का खिताब जीता था। 
विज्ञापन
रेचल गुप्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर की 20 वर्षीय मॉडल रेचल गुप्ता ने मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का ताज वापस कर दिया है। उन्होंने रोते हुए कहा कि संस्था को सिर्फ पैसों से मतलब है। अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर 56 मिनट का भावुक वीडियो डाला है, जिसमें कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने संगठन पर टॉक्सिक वातावरण, वादा खिलाफी और दुर्व्यवहार जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


रेचल ने अक्तूबर 2024 में बैंकॉक में आयोजित प्रतियोगिता में मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का खिताब जीता था। इससे पहले अगस्त 2024 में जयपुर में आयोजित मिस ग्रैंड इंडिया 2024 प्रतियोगिता में विजेता बनकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया था। 



बुधवार रात को सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक भावुक संदेश में रेचल ने लिखा- यह निर्णय लेना आसान नहीं था, लेकिन मेरे लिए सही था। मैंने अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए गर्व और आशा से भरकर यह यात्रा शुरू की थी, लेकिन इसके बाद के महीनों में मुझे चुप्पी, अनादर और उपेक्षा का सामना करना पड़ा। रेचल ने कहा कि उन्हें वजन को लेकर परेशान किया जाता था। एक बार उनके पास एक रिप्रेजेंटेटिव को भेजा गया, जो उन्हें अलग-अलग जगह पिंच करके बोल रहा था, ओह तुम्हें यहां से वजन कम करने की जरूरत है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: IPL Qualifiers : न्यू चंडीगढ़ में पंजाब और RCB का मुकाबला, दर्शकों से खचाखच भरा स्टेडियम, कोहली का क्रेज
विज्ञापन


रेचल की तरफ से विरोध किए जाने के बाद मिस ग्रैंड इंटरनेशनल संगठन ने भी बयान जारी किया है। उनका कहना है- मिस ग्रैंड इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन ने यह घोषणा की है कि रेचल गुप्ता का मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 का खिताब तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जा रहा है। यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि रेचल गुप्ता ने अपने निर्धारित कर्तव्यों को पूरा नहीं किया, बिना अनुमति के बाहरी प्रोजेक्ट्स में हिस्सा लिया और ग्वाटेमाला की आधिकारिक यात्रा में शामिल होने से इनकार कर दिया। इस कारण संगठन ने उनका खिताब वापस लेने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें