पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
ने रविवार को कहा कि बरगाड़ी कांड सीएम प्रकाश सिंह बादल ने कराया है।
इसके
वजह उन्होंने किसानों के विरोध प्रदर्शन से प्रदेश के लोगों का ध्यान
हटाना बताया। कैप्टन विरोध प्रदर्शन के दौरान मिसकैरिज से बच्चा गंवाने
वाली अध्यापिका रजनी को उसके घर पर सांत्वना देने के बाद मीडिया से बात कर
रहे थे। कैप्टन ने अध्यापिका रजनी व उसके परिवार को सांत्वना दी औक रजनी व
उसके परिवार से वादा किया कि अगर दोषियों के सरकार ने सस्पेंड नही किया
जाता तो उनकी सरकार आने पर वो उन सभी दोषियों को सस्पेंड करेंगे। उन्होने
कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री था तो मैने इस तरह के केस में कई पुलिस वालों को
सस्पेंड किया था।
कांग्रेस पर पंजाब का माहौल खराब करने के लगे
आरोप पर उन्होंने कहा कि सरबत खालसा 300 साल पुरानी संस्था है। संत समाज ने
सरबत खालसा बुलाया था। गत दिनों श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के साथ हुई
बेअदबी के मामले में कैप्टन ने कहा कि यह घिनौना कार्य सरकार ने करवाया है।
यह सारा मुद्दा उन दिनों किसानों के चल रहे विरोध प्रदर्शन से ध्यान हटाने
के लिए किया गया।
उन्होंने कहा कि सरबत खालसा की ओर से जत्थेदारों
को बदलना ठीक नही था। मनप्रीत बादल के साथ गठजोड़ के मुद्दे पर उन्होंने
कहा कि अभी उनकी मनप्रीत के साथ ऐसी कोई बात नहीं हुई है लेकिन बातचीत के
रास्ते खुले हैं। पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि
पंजाब के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री की जो भी खिलाफत करता है, उसे उठा
लिया जाता है।
उसके साथ मारपीट की जाती है। उन्होंने कहा कि हजारों
ऐसी एफआईआर पड़ी हैं, जिनमें लोगों पर झूठे मामले दर्ज किए गए हैं। वह जैसे
ही पावर में आएंगे, इस मामले में एक कमीशन तैयार करके इसकी हाईकोर्ट के
रिटायर्ड जज से जांच कराएंगे। उन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर यह
सभी झूठे मामले रद्द किए जाएंगे।
‘सुखबीर को गप्पें मारने की आदत’
सुखबीर
बादल के अमृतसर-दिल्ली के बीच में एक्सप्रेस हाईवे बनाने की बात पर चुटकी
लेते हुए कैप्टन ने कहा कि इसके लिए तो सुखबीर को अमृतसर से दिल्ली लोगों
को 2.5 घंटे में पहुंचाने के लिए हैलीकाप्टर ही चलाने पड़ेंगे। उन्होंने
कहा कि आज से 40 साल पहले जब ट्रैफिक था ही नहीं, तब भी हमें अमृतसर से
दिल्ली जाने के लिए साढे़ घंटे लगते थे।
कैप्टन ने कहा कि सुखबीर की
इन बातों को छोड़ो, वह तो पानी में बसें चलाने की बात भी करते हैं।
जालंधर, लुधियाना में मेट्रो चलाने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि दरअसल
सुखबीर बादल को गप्पें मारने की आदत है।