फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: मंडी गोबिंदगढ़ में गर्म कपड़ों से भरा टैंकर फटने से बड़ा हादसा, गोदाम मालिक की मौत; महिला सहित चार घायल

Fri, 06 Nov 2026 01:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़

सार

हादसे में गोदाम मालिक दलजीत कुमार भल्ला उर्फ डी.के. भल्ला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित चार व्यक्ति घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी गोबिंदगढ़ के अमलोह रोड क्षेत्र में भांबरी कोल्ड स्टोर के पास स्थित भल्ला इंजीनियरिंग के गोदाम में बुधवार देर शाम करीब साढ़े सात से पौने आठ बजे के बीच गर्म लुक से भरा टैंकर फटने से भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में गोदाम मालिक दलजीत कुमार भल्ला उर्फ डी.के. भल्ला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित चार व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ में भर्ती करवाया गया, जिनमें से एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


मृतक गोदाम मालिक दलजीत कुमार भल्ला मूल रूप से फगवाड़ा, जिला जालंधर के निवासी थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार गर्म लुक से भरा टैंकर कुछ समय पहले ही गोदाम में पहुंचा था। टैंकर को खोलने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले गोदाम मालिक इसकी वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान टैंकर में गैस का दबाव बढ़ने के कारण अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके की चपेट में सबसे पहले गोदाम मालिक आ गए और गंभीर चोटें लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में घायल व्यक्तियों की पहचान ब्रजेश (32), दशरथ यादव पुत्र जोगिंदर यादव, पूनम देवी पत्नी दशरथ यादव तथा इंदर कुमार पुत्र राम रसीले के रूप में हुई है। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर उपचार के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल में रेफर किया गया है। जबकि अन्य घायलों का उपचार सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ में जारी है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही थाना मंडी गोबिंदगढ़ की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टैंकर में गैस का दबाव बढ़ने से धमाका होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता पुलिस और तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें