फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में आज पंजाब बंद: जालंधर के स्कूलों में छुट्टी, अमृतसर में सरकार के पोस्टर फाड़े

Mon, 27 Jul 2026 12:58 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर पुलिस फोर्स देना की गई है ताकि लोगों को आवाजाही परेशानी ना हो।
 
विज्ञापन
जालंधर में बाजार बंद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज ने आज पंजाब बंद का आह्वान किया है। इसका असर जालंधर में भी दिखाई दिया। 

विज्ञापन




बंद को देखते हुए एमजीएन स्कूल, सेठ हुक्म चंद स्कूल, इनोसेंट हार्ट स्कूल और शिव ज्योति स्कूल ने छुट्टी घोषित कर दी है। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए कई स्कूलों ने ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी हैं। बाजारों और परिवहन पर भी असर देखने को मिला। 
विज्ञापन


वाल्मीकि समाज के विभिन्न संगठनों ने आम जनता, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और सभी वर्गों से बंद का समर्थन करने और उनके आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। 

बंद के दौरान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान और परिवहन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि, अब तक किसी प्रमुख व्यापारिक संगठन या एसोसिएशन ने आधिकारिक रूप से बंद के समर्थन की पुष्टि नहीं की है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर पुलिस फोर्स देना की गई है ताकि लोगों को आवाजाही परेशानी ना हो।

विज्ञापन

अमृतसर में पुल पर लगाया धरना 
बरनाला में हुई घटना के विरोध में सीवरेज कर्मचारी यूनियन और वाल्मीकि समुदाय के सदस्यों ने सोमवार को अमृतसर के भंडारी पुल पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुल के चारों ओर से आने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए और पुल पर आने-जाने वाले वाहनों को रोककर वापस भेज दिया, जिससे शहर में यातायात प्रभावित रहा।

धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुल पर लगे सरकार के पोस्टर भी नीचे उतारकर फेंक दिए गए। प्रदर्शनकारियों ने बरनाला घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि जब तक आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा।

धरने के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर नजर रखी। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें