संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। ल लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल मोगा की छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने देहरादून में आयोजित दूसरी मिनी एवं जूनियर नेशनल नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप-2026 में स्कूल और पंजाब का नाम रोशन किया।
वस चैंपियनशिप में स्कूल की उर्वी (कक्षा चौथी-सी), पिनाज (कक्षा चौथी-सी) और उमबर (कक्षा तीसरी-सी) ने पंजाब का प्रतिनिधित्व किया। उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से पंजाब ने अंडर-11 वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। टीम ने कांस्य पदक जीता और प्रतियोगिता में द्वितीय उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती है। स्कूल परिवार में इस शानदार प्रदर्शन से खुशी की लहर है।
स्कूल प्रबंधन ने दी बधाई
स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग और इंजीनियर जनेश गर्ग ने खिलाड़ियों को बधाई दी। निदेशक डॉ. मुस्कान गर्ग और प्रधानाचार्य नीतू डांडी ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जनेश गर्ग ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने वाले कोच और मेंटर्स के प्रयासों की सराहना की।
फोटो- देहरादून में आयोजित नेशनल नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप में पंजाब के लिए कांस्य पदक जीतने वाली टीएलएफ की खिलाड़ी उर्वी, पिनाज और उमबर के साथ कोच।