फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: जालंधर वेस्ट उपचुनाव... शिअद प्रत्याशी सुरजीत कौर सुबह आप में शामिल, शाम को की घर वापसी

Tue, 02 Jul 2024 10:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर/चंडीगढ़

सार

खुद सीएम ने सुरजीत कौर को पार्टी में जॉइन कराया था। कहा जा रहा है कि शिअद बागियों ने पार्टी में आने का दबाव बनाया। 
विज्ञापन
सुरजीत कौर की अकाली दल में वापसी.. सुबह ही सीएम ने करवाया था आप में शामिल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर पश्चिमी उप चुनाव के दौरान मंगलवार को बड़ी राजनीतिक उठा पटक देखने को मिली। शिअद प्रत्याशी सुरजीत कौर सुबह तकड़ी छोड़ मुख्यमंत्री भगवंत मान की उपस्थिति में आप में शामिल हुईं। शाम होने तक सुरजीत कौर ने सीएम मान का दामन छोड़ घर वापसी कर ली। बीबी जागीर कौर की उपस्थिति में सुरजीत कौर दोबारा शिअद में दिखीं।

विज्ञापन


सुरजीत कौर के चेहरे के हावभाव से यह स्पष्ट हो रहा था कि शिअद के बागी नेताओं ने चंद घंटों में उन्हें घर वापसी कराने में दबाव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सुरजीत कौर के सुबह आप में शामिल होने से जहां शिअद के बागी नेताओं के कमजोर पड़ने के कयास लगाए जा रहे थे, शाम तक बागी नेताओं ने बड़ा राजनीतिक उलट फेर करवा अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी दी है। शिअद प्रमुख सुखबीर बादल और उनके खेमे के नेताओं को भी कहीं न कहीं एक बार फिर झटका लगा है। क्योंकि शिअद की प्रत्याशी सुरजीत कौर तकड़ी के निशान पर ही चुनाव लड़ेंगी।

शिअद के बागी नेता एक बार फिर मजबूत साबित हुए हैं, क्योंकि शिअद प्रमुख सुखबीर बादल को प्रधान पद से हटाए जाने को लेकर पार्टी में चल रही बगावत और दोफाड़ की बन रही स्थिति के बीच सुरजीत कौर ने पार्टी का दामन छोड़ दिया था, लेकिन शाम तक घर वापसी के इस कदम ने बागियों के मंसूबे स्पष्ट कर दिये हैं कि वह अपना अलग दल बनाकर रहेंगे।
विज्ञापन


शिअद के बागी नेता तकड़ी के निशान पर सुरजीत कौर को समर्थन देते हुए मैदान में डटे हुए हैं। लेकिन इस राजनीतिक हलचल ने एक बार फिर सुखबीर बादल को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

बता दें बीबी जागीर कौर की सिफारिश पर अकाली दल की टिकट सुरजीत कौर दी गई थी। अकाली दल ने अपना हाथ खींच लिया था। अकाली दल ने बसपा के समर्थन का एलान कर दिया था। पंजाब के जालंधर उपचुनाव में वोटिंग से पहले बड़ा सियासी हलचल देखने को मिली है।

एसजीपीसी के 106 सदस्यों ने सुखबीर की प्रधानी पर जताया भरोसा
शिअद के बागी नेताओं ने बीते रोज अकाल तख्त साहिब पर जाकर बेअदबी और प्रदेश के अलग-अलग मामलों व हालातों पर माफी मांगी थी। यहां तक की बागी नेताओं ने पंथक मुद्दों को सुलझाने में पार्टी के नाकाम होने के पीछे नेतृत्व पर सवाल खड़ा किया था। इस बीच शिअद प्रमुख सुखबीर बादल ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में पंथक मुद्दाें पर पार्टी के स्टैंड को क्लीयर करने और एकजुटता दिखाने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 106 सदस्यों के साथ बैठक की।

बैठक में इन एसजीपीसी सदस्यों ने सुखबीर बादल की प्रधानी पर भरोसा जताया, साथ ही उनके साथ डटकर खड़े रहने का विश्वास दिलाया। सुखबीर बादल ने सुरजीत कौर के आप में शामिल होने पर कहा कि जो बागी नेता उन्हें मुहरा बनाकर पार्टी को तोड़ने की साजिश रच रहे थे, अंत में सुरजीत कौर को भी यह ज्ञात हो गया। सुखबीर ने कहा कि पार्टी बसपा प्रत्याशी का समर्थन करने के फैसले के साथ रहेगी। हालांकि शाम तक जब सुरजीत कौर दोबारा बागियों के साथ नजर आई तो सुखबीर बादल ने कहा कि कुछ नेता अकाली दल को तोड़ने के लिए हर प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें