संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। रविवार रात घर के बाहर खुद को लगाई आग में झुलसे क्लर्क की मंगलवार मौत हो गई। मनराज बराड़ फिरोजपुर की अदालत में क्लर्क के तौर पर नियुक्त था। मानसिक तौर पर परेशान रहता था और उसकी दवा चल रही थी। उसने रविवार रात खुद को आग लगा ली थी और सड़क पर आ गया। शहर की मलवाल रोड से गुजर रहे राहगीरों ने किसी तरह आग पर काबू कर उसे बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया था। मनराज तकरीबन अस्सी प्रतिशत झुलस चुका था। मंगलवार उसकी मौत हो गई।