भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह के घर बेटी ने जन्म लिया है। बेटी के लंदन में जन्म लेने के बाद हरभजन के जालंधर के छोटी बारादरी स्थित पर कोई खास रौनक नहीं दिखी।
हरभजन के घर के बाहर खड़े दो चौकीदारों को तो यह भी नहीं पता था कि भज्जी के घर नन्हीं परी आई है। घर में अकेली उनकी मां अवतार कौर ही हैं। हालांकि, उनसे बात नहीं हो सकी। उधर, अभी तक भज्जी के यहां नहीं होने पर उनके आवास पर कोई रिश्तेदार भी नहीं दिखाई दिया।
कहा जा रहा है कि भज्जी और उनकी पत्नी गीता बसरा के जालंधर लौटते ही भव्य आयोजन किया जाएगा। हालांकि, बेटी का जन्म लंदन में होने के कारण मोहल्ले वालों तक को जानकारी नहीं थी।
हरभजन के करीबी दोस्त विक्रम सिद्धू ने बताया कि अभी हरभजन के साथ बात नहीं हो सकी है, लेकिन हरभजन के घर लौटते ही जोरदार स्वागत के साथ खास खुशी मनाई जाएगी।