धान की फसल की पेमेंट न होने से नाराज दाना मंडी के आढ़तियों ने शनिवार को एक बैठक कर रोष जताया।
आढ़ती
एसोसिएशन के प्रधान मनजिंदर वालिया की देखरेख में हुई बैठक में आढ़तियों
ने कहा कि करीब डेढ़ माह पहले हुए खरीद की अब तक पेमेंट नहीं हुई है। यही
नहीं अब तक आढ़तियों को फसल पर मिलने वाली आढ़त और मजदूरी का एक भी पैसा
नहीं मिला है। ऐसे में किसानों को पैसे देने में उन्हें परेशानी हो रही है।
वालिया
ने बताया कि जिले में इस समय करीब 25 करोड़ रुपये की पेमेंट होना बाकी है।
पेमेंट रिलीज करवाने को लेकर अधिकारियों से संपर्क किया जा चुका है।
आढ़तियों ने कहा कि अगर जल्द ही पेमेंट रिलीज नहीं हुई तो वह किसानों,
मजदूरों को लेकर संघर्ष तेज करेंगे। आढ़तियों की ओर से मजदूरों को उनकी
लेबर अपने पास से दी गई है और पैसा एक भी नहीं आया।