फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

140वें बाबा हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन में बही सुरों की गंगा

Sat, 26 Dec 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री देवी तालाब मंदिर के प्रांगण में चल रहे 140वें बाबा हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन में शनिवार को कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और हरिभल्लव वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन


इसके बाद पिछले साल से म्यूजिक मुकाबलों के विजेता रितुराज भोंसले ने पखराज बजाकर सभी आए हुए संगीत प्रेमियों के दिल के तार छू लिए। ओमकार गुप्ता ने ठुमरी की प्रस्तुति दी। मीरा प्रसाद ने सितार वादन किया। तबले पर जयदेव और हारमोनियम पर उस्ताद अली अकबर ने प्रस्तुति दी। शिवानी मिराजकर की वोकल प्रस्तुति से सारा पंडाल संगीतमय हो गया था।

हरिभल्लव में अपनी प्रस्तुति देने पहुंचे पंडित सलिल भट्ट व मथिहास मुलर ने बहुत ही बढ़िया जुगलबंदी पेश की। तबले पर इनका साथ हिमांशु महंत ने खूब निभाया। योगेश जी. हूंस्वादकर ने वोकल, दुर्जय भौमिक ने तबले और डीके वर्मा ने  हारमोनियम से संगीत प्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें