फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में पांच की जान गई

Mon, 23 Dec 2013 11:27 PM IST
अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में हुईं तीन सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घटनाएं रविवार रात हुईं। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि नडाला में सोमवार की देर शाम हुई कार दुर्घटना में कार सवार एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


कार सवार तीन शेष लोगों की हालत गंभीर बताई जाती है। अमृतसर जिले से एक परिवार नडाला में अपने रिश्तेदार की शादी में भाग लेने के बाद सोमवार शाम कार में सवार होकर वापस घर लौट रहा था।

कार काले घनूपुर निवासी हरजीत सिंह (50) चला रहा था। कार में उसके साथ काले घनूपुर के ही हरजीत कौर (45) उसकी पत्नी रणजीत सिंह, प्रिया पुत्री बलविंदर सिंह, रणजीत सिंह पुत्र सरदूल सिंह व गुरबचन सिंह पुत्र सरदूल सिंह भी सवार थे। जब वह नडाला के समीप पहुंचे तभी इसी शादी समारोह से अन्य रिश्तेदारों को अपनी इंडिका कार में बैठा कर समारोह स्थल से घर लाने जा रहे नडाला निवासी जसवंत सिंह (35) पुत्र बावा सिंह की कार से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


कारों में फंसे लोगों को मुश्किल से बाहर निकाला गया। हादसे में नडाला निवासी जसवंत सिंह पुत्र बावा सिंह, काले घनूपुर निवासी हरजीत सिंह और हरजीत कौर पत्नी रणजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
एक अन्य घटना में कसूदपुर निवासी बिक्रमजीत सिंह (23) पुत्र बलवंत सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर नडाला से सुभानपुर की ओर जा रहा था। इसी बीच गांव लक्खन के पड्डा के बस स्टैंड के पास सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। इसमें घटना स्थल पर ही बिक्रमजीत सिंह की मौत हो गई। तीसरी घटना भुलत्थ सब डिवीजन के गांव मकसूदपुर में हुई। यहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक स्कूटर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान बाबा बकाला निवासी परमजीत सिंह (42) पुत्र जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें