फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह का वेतन देने की घोषणा से पिम्स की हड़ताल खत्म

Thu, 09 Jan 2014 10:08 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस पर आया संकट फिलहाल टल गया है। पिम्स के चिकित्सकों व लेक्चरर को पिछले छह माह से रुके वेतन में से चार माह का वेतन देने की घोषणा के साथ ही हड़ताल खत्म हो गई है। हड़ताल को खत्म करवाने के लिए विधायक परगट सिंह ने सीएम व डिप्टी सीएम से बात कर चिकित्सकों को संतुष्ट कर लिया।
विज्ञापन


बुधवार को विधायक परगट सिंह को पिम्स के चिकित्सकों ने बैरंग लौट दिया था और कहा था कि तीन माह के वेतन से वे संतुष्ट नहीं है। विधायक परगट सिंह ने वीरवार को दूसरे दौर की बातचीत की, जिसमें इस बात पर सहमति बन गई कि अभी चार माह का वेतन दिया जाएगा। दो माह का वेतन दो फरवरी तक क्लीयर कर दिया जाएगा।

इसके बाद हड़ताल को खत्म करने की घोषणा कर दी गई। इसके साथ ही पिम्स के चिकित्सकों की इंक्रीमेंट संबंधी फैसला लेने के लिए छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें तीन सदस्य चिकित्सक व तीन प्रबंधकों में से होंगे।
विज्ञापन


सरकार विद्यार्थियों के भविष्य पर चिंतित : परगट
विधायक परगट सिंह ने कहा कि सरकार पिम्स में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर काफी चिंतित थी। इस कारण सीएम प्रकाश सिंह बादल ने उनकी खास तौर पर ड्यूटी लगाई थी कि इस मामले को सुलझाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें