फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में गर्मी से दो लोगों की मौत

Wed, 11 Jun 2014 10:45 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर में मंगलवार को एक व्यक्ति की मौत के बाद बुधवार को गर्मी के कारण दो लोगों की मौत हो गई। इस गर्मी में जहां लोगों को बिजली के लंबे कटों का सामना करना पड़ रहा है वहीं, अपनी प्यास बुझाने के लिए गर्मी में इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इस गर्मी के मौसम में फायर ब्रिगेड का आफिस लोगों का पालन हार बना हुआ है। पानी की कमी से पुरानी जेल रोड क्षेत्रों के लोग फायर ब्रिगेड आफिस से पीने का पानी लेने के लिए पहुंच रहे हैं। बढ़ते तापमान के कारण बुधवार को एक सिक्योरिटी गार्ड और मलसियां में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

गर्मी में अचेत हुआ एक व्यक्ति एक कार चालक को गुरु रविदास चौक के पास मिला। उसे कार चालक ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कश्मीर सिंह पुत्र राजिंदर निवासी जुझार एवेन्यू अमृतसर के रूप में हुई है। कश्मीर जालंधर के लेदर कांप्लेक्स के कारखाने में सिक्योरिटी गार्ड था। बताया जा रहा है कि मृतक की जेब में एक पत्र भी मिला है, जिस पर उसने लिखा था कि वह बीमार है।
विज्ञापन


इसके साथ ही सिविल अस्पताल में एक अन्य व्यक्ति मखन सिंह पुत्र महंगा सिंह ने भी दम तोड़ा है। थाना मलसियां पुलिस ने गांव मलसियां कलां के मखन सिंह को गर्मी के कारण हालत बिगड़ने पर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। उसकी सुबह 6.30 बजे मौत हो गई।

दो से तीन घंटे के कट
गर्मी के तीखे तेवरों में लोगों को पावर कट से भी दो हाथ करने पड़े। 12 बजे से शाम 5 बजे तक पावरकॉम ने विभिन्न क्षेत्रों में दो से तीन घंटे के कट लगाए। सेंट्रल टाउन, मिलाप चौक, फगवाड़ा गेट सहित अन्य क्षेत्रों में दोपहर 2 बजे से लेकर साढे़ तीन बजे तक कट लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें