फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्सी फीसदी अंकों वालों को मुफ्त एजुकेशन मिलेगी

Mon, 17 Feb 2014 10:58 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपूरथला रोड पर बने स्पोर्ट्स स्कूल में जुलाई से मेरिटोरियस रेजिडेंशियल स्कूल (स्मार्ट आवासीय स्कूल) बन कर तैयार हो जाएगा। इस स्कूल में न केवल छात्र 11वीं और 12वीं की पढ़ाई कर सकेंगे बल्कि उनके रहने व खाने का प्रबंध भी होगा।
विज्ञापन


इस स्कूल में पढ़ाई का कोई खर्चा तो कोई नहीं होगा, लेकिन छात्रों को इस स्कूल में दाखिला लेने के लिए दसवीं में 80 फीसदी या इससे अधिक अंक लाने होंगे। इस स्कूल का निर्माण करीब 40 एकड़ में हो रहा है। इस स्कूल का नक्शा बड़े ही सुंदर ढंग से तैयार किया गया है। इसी सेशन से पढ़ाई आरंभ हो जाएगी।

लड़कों, लड़कियों के लिए अलग बनेंगे होस्टल
स्कूल का मुख्य गेट कपूरथला रोड की तरफ रखा जा रहा है। गेट से अंदर जाते बाएं हाथ में 32 हजार स्कवेयर फुट व दो मंजिला रेजिडेंशियल स्कूल दिखाई देगा। स्कूल के ग्राउंड फ्लोर पर छह लैब बनाई जा रही हैं। तीन मंजिला गर्ल्स होस्टल होगा, इसके पीछे 1300 स्कवेयर फुट में डबल मंजिल प्रिंसिपल रूम व दफ्तर, एक हजार स्कवेयर फीट में स्टाफ की तीन मंजिला रेजिडेंशियल बिल्डिंग होगी। इसके आगे लड़कों के लिए तीन मंजिला होस्टल बनाया जा रहा है। इसके ठीक सामने 200 मीटर का ट्रैक भी होगा।
विज्ञापन


जुलाई में प्रोजेक्ट बन कर तैयार हो जाएगा : एसडीओ
लोक निर्माण विभाग बीएंडआर के एसडीओ जतिंदर कुमार ने बताया कि मेसर्स सिद्धार्थ कंस्ट्रक्शन कंपनी अमृतसर ने 13 नवंबर, 2013 को काम शुरू किया था। कंपनी ने 12 जुलाई तक काम पूरा करना है। लड़कियों के होस्टल में 93 (प्रत्येक फ्लोर में 31) व लड़कों के होस्टल 72 (प्रत्येक फ्लोर पर 24) कमरे होंगे। इस हिसाब से प्रत्येक रूम में छह छात्र व छात्राएं ठहरेंगी।

छह मेरिटोरियस रेजिडेंशियल स्कूल : मलूका
शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका का कहना है कि राज्य सरकार की तरफ से छह मेरिटोरियस रेजिडेंशियल स्कूल बनाए जा रहे हैं। इन स्कूलों में दाखिला लेने वाले बच्चों को दसवीं कक्षा में 80 फीसदी अंक लेने जरूरी होंगे। राज्य में यह स्कूल लुधियाना, जालंधर, मोहाली, बठिंडा, जालंधर व पटियाला में बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें