फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले लूटा फिर एटीएम से निकाला कैश

Sun, 08 Dec 2013 10:34 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
रिक्शा पर स्टेशन जा रही गांव हैयात, तहसील मुकेरियां की रहने वाली दो युवतियों से शनिवार की रात दो बाइक सवारों ने पर्स छीन लिया। पर्स छीनने के बाद उसमें निकले एटीएम से लुटेरों ने नकदी भी निकलवा ली।
विज्ञापन


यही नहीं लुटेरोें में पर्स में मिले मोबाइल का भी प्रयोग किया। लुटेरों की तरफ से मोबाइल का प्रयोग तथा एटीएम से कैश निकालना की प्रक्रिया ने पुलिस को राहत दी है। एडीसीपी राहुल ने इस केस को दो दिन में हल करने का दावा किया है।

लखविंदर कौर पुत्री बेअंत सिंह निवासी हैयात, तहसील मुकेरियां ने बताया कि उसने जम्मूमेल से दिल्ली जाना था। वह घर से बस द्वारा जालंधर बस स्टैंड पहुंची। वहां से रिक्शा कर स्टेशन जा रही थी कि अलासका चौक के पास बाइक पर सवार दो लुटेरों ने उसका पर्स छीन लिया। इस दौरान उसकी बहन भी साथ थी।
विज्ञापन


लखविंदर के मुताबिक उसके पर्स में 6 हजार रुपये कैश तथा तीन बैंकों के एटीएम थे। एक एटीएम के पीछे उसने पासवर्ड लिख रखा था। लुटेरों ने इस एटीएम की मदद से कूल रोड पर एटीएम से उसके खाते से 7 हजार रुपये निकलवा लिए हैं। उधर, एडीसीपी राहुल के मुताबिक लुटेरों ने फोन का भी प्रयोग किया है। इसी की निशानदेही पर ही पुलिस लुटेरों को पकड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें