कांग्रेस पार्टी की ओर से रविवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय गोयल ने किया।
इसमें हलका प्रभारी अमन अरोड़ा, पार्टी के देहाती निगरान परमिंदर बजाज, शहरी निगरान परमिंदर शर्मा और एफसीआई के सदस्य घनश्याम कंसल विशेष रूप से शामिल थे।
बैठक के दौरान पार्टी नेताओं ने पंजाब सरकार की ओर से लगाए प्रॉपर्टी टैक्स की निंदा की। उन्होंने इस टैक्स को तुरंत वापिस लेने की मांग की।
साथ ही लोगों से प्रॉपर्टी टैक्स की अदायगी नहीं करने का आग्रह किया। नेताओं ने दावा किया कि राज्य में कांग्रेस की सरकार आने पर इस टैक्स को खत्म किया जाएगा। बैठक में पंजाब सरकार की ओर से विभिन्न उत्पादों पर लगाई दो फीसदी मंडी फीस और दो फीसदी आरडीएफ का भी विरोध किया गया।
नेताओं ने कहा कि अकाली भाजपा सरकार ने पंजाब की जनता को दोनों हाथों से लूटने की नीतियां लागू कर दी हैं। लेकिन कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और आने वाले दिनों में इसके विरोध में पार्टी सड़कों पर उतरेगी। कांग्रेस नेताओं ने अकाली नेताओं का ड्रग मामले में नाम आने की निंदा की। इस मौके पर मुलखा सिंह, प्रकाश डाबला, अशोक डाबला, जसवंत भम, दर्शन सिंह सूबेदार, मुनीष सोनी, अजैब सिंह सग्गू, जसवंत सिंह, जगजीत दर्दी और कौर सिंह मौजूद थे।