फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 06 Dec 2013 11:09 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
किला मोहल्ला में व्यापारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस डिवीजन नंबर तीन मौके पर पहुंची लेकिन जांच के नाम पर खाना पूर्ति कर वापस लौट गई। पुलिस के मुताबिक हार्ट अटैक के कारण मौत हुई है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान विनोद ग्रोवर के रूप में हुई। विनोद ग्रोवर प्लास्टिक टूटियां बनाने की छोटी सी इकाई चलाते हैं। वे दोपहर को अपनी फैक्टरी में थे। उनके बेटे राहुल ग्रोवर ने पिता को फोन किया तो उन्होंने नहीं उठाया।

घर से कुछ दूरी पर स्थित फैक्टरी में पिता को खोजने पहुंचा राहुल को जब विनोद नहीं मिले तो वह वापस चला गया। बाद में अचानक फैक्टरी से नौकर संतोष का फोन आया कि विनोद ग्रोवर का शव बाथरूम के बाहर पड़ा हुआ है। राहुल तत्काल वहां पर पहुंचा और देखा कि शव बाथरूम के बाहर गिरा हुआ था। वहां पर चीखो पुकार मच गई और शव को लेकर राहुल व उसके रिश्तेदार घर पर आ गए।
विज्ञापन


मौके पर एसएचओ सुखबीर सिंह बुट्टर पहुंचे और उन्होंने राहुल व संतोष से कुछ मिनट बाद की और वे वापस आ गए। सवाल यह भी उठ रहा था कि बेटा राहुल जब पिता को खोजने फैक्टरी गया था तो पिता का शव दरवाजे पर क्यों दिखाई नहीं किया? संतोष के बयान भी मामले में संदेहास्पद थे। पहले कहा कि शव बाथरूम में पड़ा था, फिर कहने लगा कि शव बाथरूम के बाहर था दिखाई ही नहीं दिया।

एसएचओ सुखबीर सिंह बुट्टर ने कहा कि पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में ले लिया है और धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें