फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल के दम पर युवती का अपहरण

Fri, 06 Dec 2013 10:56 PM IST
अमर उजाला, होशियारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू फतेहगढ़ इलाके से एक युवती को कुछ लोग पिस्तौल के दम पर उठा ले गए। वहीं फगवाड़ा रोड स्थित एक स्पिनिंग मिल की लेबर कालोनी से एक बच्चे के अगवा होने का पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पहले मामले में न्यू फतेहगढ़ निवासी निर्मल सिंह ने ताना माडल टाउन पुलिस से शिकायत की है। अपनी शिकायत में निर्मल सिंह ने कहा है कि उसकी 22 वर्षीया बेटी मनप्रीत कौर बुधवार रात करीब आठ बजे गली में कुत्ते को घुमा रही थी। इस दौरान हरि नगर, नजदीक हरिबाबा मंदिर के रहने वाला बन्नी अपने 3-4 साथियों के साथ कार में वहां आया। उक्त लोगों ने पिस्तौल दिखाकर मनप्रीत को अगवा कर लिया।

इसके बाद से वे अपनी बेटी की तलाश कर रहे थे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

एक अन्य मामले में महावीर स्पिनिंग मिल की लेबर कालोनी में रहले वाले मजदूर राम प्रवेश ने पुलिस से शिकायत की है। उसने शिकायत में बताया कि उसका 13 वर्षीया बेटा कैलाश करीबी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन


 बीते 28 नवंबर की सुबह सात बजे से वह गायब है। उसकी हर संभव जगह पर तलाश की गई लेकिन वह कहीं नहीं मिला। उसने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मारने की नीयत से उसके बेटे को अगवा किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें