फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत ने बिट्टू को जेल भेजा

Sat, 07 Dec 2013 10:48 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल के पार्षद बलवीर सिंह बिट्टू को आखिरकार शनिवार को जेल की हवा खानी ही पड़ी। इससे बचने के लिए वे पिछले चार साल से एड़ी चोटी का जोर लगा रहे थे।
विज्ञापन


पार्षद बिट्टू को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया है। 2009 में वियना में संत रामानंद जी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद दोआबा में रविदासिया समाज ने काफी प्रदर्शन किया था। इस दौरान ढिलवां के युवक विजय की गोली लगने से मौत हो गई थी और इसका आरोप शिअद पार्षद बलवीर सिंह बिट्टू के खिलाफ लगा था।

वियना कांड के बाद आज तक इस मामले में बिट्टू की गिरफ्तारी को लेकर काफी शोर शराबा मचाया जाता रहा है। हाल ही में बसपा के  नेताओं द्वारा नेशनल हाईवे को जाम भी इसलिए किया गया था कि पुलिस बिट्टू को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन


बिट्टू के पीछे शिरोमणि अकाली दल की लीडरशिप चट्टान की तरह खड़ी रही। यही वजह है कि जालंधर से लेकर चंडीगढ़ तक जितनी भी इंक्वायरी विजय ढिलवां केस की हुईं, उसमें बलवीर बिट्टू को क्लीन चिट मिलती रही। आखिरकार मामला कोर्ट की शरण में गया और नाथपाल नामक व्यक्ति ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद बिट्टू के वारंट निकाले जा चुके थे लेकिन शिअद अपने पार्षद को जेल में भेजने के लिए सहमत नहीं थी। यही कारण था कि बसपा ने सात घंटे तक नेशनल हाईवे को ठप रखा ताकि बिट्टू को गिरफ्तार करवाया जा सके।

शनिवार को बिट्टू को वियना कांड में हुए नुकसान की भरपाई के लिए अपने साथियों के साथ फगवाड़ा पहुंचे बलवीर बिट्टू को वहां पर आए लोगों ने घेरकर ही पुलिस को सौंप दिया। शनिवार शाम को फगवाड़ा से बिट्टू को जालंधर लाया गया और उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें