फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन पहले दूल्हा बने युवक की मां की भी मौत

Sat, 19 Dec 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात होशियारपुर रोड पर जंडूसिंघा के पास हुए सड़क हादसे में चरणजीतपुरा के लाली स्वीट शॉप के मालिक अशोक गुप्ता के बेटे सचिन गुप्ता व चाची नीलम गुप्ता की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


शनिवार को मां मधु ने भी दम तोड़ दिया। सचिन की तीन दिन पहले शादी हुई थी। घटना शुक्रवार देर रात उस समय घटी, जब परिवार के सदस्य आई-20 कार में चिंतपूर्णी माता मंदिर में माथा टेककर लौट रहे थे और ट्रक से टक्कर हो गई और कार ने कई पलटियां खाई। हादसे में सचिन की पत्नी, मां मधु बाला व पिता भी घायल हुए थे। सभी घायलों इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

शनिवार को मधु बाला भी मौत का ग्रास बन गई। इस घटना से शहर में शोक की लहर दौड़ गई और लोगों को यकीन नहीं हो रहा था कि तीन दिन पहले शादी के जोड़े में दिखने वाला सचिन इस दुनिया में नहीं रहा है। जीटीबी नगर के रहने वाले गुप्ता ट्रेडिंग कंपनी के मालिक अशोक गुप्ता के बेटे सचिन  गुप्ता की तीन दिन पहले शादी हुई थी। सचिन परिवार के साथ शुक्रवार को चिंतपूर्णी माता से माथा टेककर लौट रहा था।
विज्ञापन


जंडूसिंघा में आई-20 कार का हादसा हो गया। सचिन के चाचा लाली स्वीट शाप चरणजीतपुरा के मालिक हैं। जीटीबी नगर के जिस घर में तीन दिन पहले शहनाईयां बज रही थीं, वहां शनिवार को वहां पर चीखें सुनाई दे रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें