फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन न मिलने पर भड़के सफाई कर्मी

Sat, 19 Dec 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
जेआईटीएफ कंपनी के सफाई कर्मियों को करीब दो माह का वेतन न मिलने के कारण शहर में दो दिन से कूड़े का उठान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


वेतन न मिलने से गुस्साए सफाई कर्मियों ने कूड़ा न उठाकर शनिवार सुबह करीब 9 बजे शालीमार बाग के बाहर कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन करीब एक घंटे तक जारी रहा और दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने के बाद पर थाना कोतवाली के एसएचओ परमिंदर सिंह और ट्रैफिक पुलिस के एएसआई दर्शन सिंह अपने अन्य साथियों के साथ धरनास्थल पर पहुंचे और धरने पर बैठे सफाई कर्मियों को आश्वासन देकर यातायात सुचारू करवाया।

करीब दो दिन से शहर से कूड़ा नहीं उठ रहा है और जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। कंपनी के अधिकारी विपल शर्मा ने कहा कि नगर काउंसिल के ईओ आदर्श शर्मा का तबादला होने और नए ईओ सुरिंदर कुमार अग्रवाल के आने के कारण नगर काउंसिल की ओर से मिलने वाला चेक कुछ दिन लेट हो गया। इसी कारण सफाई कर्मचारियों के वेतन में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कर्मियों के खाते में सोमवार तक वेतन डाल दिया जाएगा। इस आश्वासन पर शनिवार रात और रविवार को पूरा दिन शहर से कूड़ा उठाया जाएगा। ईओ सुरिंदर कुमार अग्रवाल ने कहा कि कंपनी को चेक दिए हुए दो दिन हो गए हैं। रविवार से कूड़े का उठान शुरू हो जाएगा। एक-दो दिन में कर्मियों के खाते में पैसों का भुगतान होने लगेगा।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें