फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौरे पर विवाद : पंजाब के जेल मंत्री के यूपी दौरे पर विवाद, आरोप-बाहुबली मुख्तार अंसारी के परिवार ने किया सारा इंतजाम 

Sat, 13 Mar 2021 03:15 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

  • पंजाब के जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा ने किया उत्तर प्रदेश का दौरा
  • बाहुबली मुख्तार अंसारी के गढ़ बाराबंकी भी जाने की चर्चा
  • पंजाब की रोपड़ जेल में बंद है मुख्तार अंसारी 
विज्ञापन
लखनऊ में एसपी वरिंदर कुमार के साथ खाना खाते पंजाब के जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा के दो दिवसीय यूपी दौरे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जानकारी के अुनसार, वे बाराबंकी भी गए जो बाहुबली मुख्तार अंसारी का गढ़ कहलाता है।  रंधावा का दौरा इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि मुख्तार अंसारी इन दिनों पंजाब की रोपड़ जेल में बंद है और उत्तर प्रदेश सरकार पंजाब सरकार पर अंसारी को प्रश्रय देने के आरोप लगा रही है।  

विज्ञापन


पंजाब के जेल व सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा हाल ही में दो दिन का यूपी दौरा कर वापस आए हैं। उनकी यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक होटल में कुछ लोग उनका स्वागत कर रहे हैं। चर्चा है कि रंधावा के उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान जिन लोगों ने उनकी अगवानी से लेकर सारा इंतजाम किया है, उनमें अब्बास नकवी, सईद अनवर और डालीबाग निवासी आसिफ खान शामिल हैं। ये सभी अंसारी के खास लोगों में शामिल हैं। 


हालांकि रंधावा ने अमर उजाला से बातचीत में साफ कहा कि मैं अंसारी के लोगों से मिलने यूपी क्यों जाऊंगा। मैंने अपने दौरे की जानकारी दी थी। लखनऊ में मेरा स्वागत अधिकारियों ने किया था। मैंने लखनऊ के बाटी चोखा रेस्त्रां में लखनऊ के एसपी (लॉ एंड ऑर्डर) वरिंदर कुमार के साथ खाना भी खाया। मेरे साथ सहकारिता विभाग के आला अधिकारी भी दौरे पर गए थे। उनके दौरे के बारे में 10 मार्च को एक पत्र उनके निजी सचिव द्वारा यूपी के मुख्य सचिव व डीजीपी यूपी को भेजा गया था, जिसमें रंधावा के दौरे की पूरी जानकारी थी। 
विज्ञापन


बता दें कि मुख्तार अंसारी को लेकर उत्तर प्रदेश और पंजाब की सरकारों के बीच सुप्रीम कोर्ट में केस चल रहा है। योगी सरकार अंसारी को यूपी लाने के लिए कमर कसे बैठी है जबकि पंजाब सरकार अंसारी को यूपी शिफ्ट नहीं कर रही है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें