फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के सभी कंट्रोल रूम हॉटलाइन होंगे : अरोड़ा

Wed, 25 Nov 2015 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के नवनियुक्त डीजीपी सुरेश अरोड़ा का कहना है कि पंजाब के सभी जिला पुलिस कंट्रोल रूम को हॉटलाइन करने की मंजूरी सीएम बादल ने दे दी है।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि सूबे में नशा व भ्रष्टाचार का खात्मा कभी नहीं हो सकता। पंजाब पुलिस बीते कुछ समय से कानून व्यवस्था को लेकर व्यस्त थी। इस वजह से ड्रग की रिकवरी और तस्करों की तरफ ध्यान नहीं गया।

डीजीपी सुरेश अरोड़ा जालंधर में पीएपी में पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों की तरफ से ऐसा कोई भी मौखिक आदेश नहीं है कि ड्रग की रिकवरी कम की जाए। ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब की हो रही बदनामी को खत्म किया जा सके।
विज्ञापन


इस दौरान पीएपी के एडीजीपी संजीव कालड़ा, आईजी जोनल अर्पित शुक्ला और कमिश्नर यूरिंदर सिंह हेयर भी मौजूद थे। सुरेश अरोड़ा ने दो साल पहले हवेली रेस्तरां के पास ड्रग तस्करों की गोली का शिकार हुए शहीद एएसआई गुरदेव सिंह के बेटे गुरप्रीत सिंह को सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहनाई।

सुरेश अरोड़ा ने बताया कि गुरप्रीत के स्नातक होने पर ही विभाग ने उसे सब इंस्पेक्टर भर्ती कर लिया है। अरोड़ा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पुलिस थानों में ही व्यापक फोर्स तैनात करने और सुधारों की है।

लोगों को थाना स्तर पर ही इंसाफ मिल जाए, इसको यकीनी बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पंजाब पुलिस के आला अधिकारियों से भी मीटिंग की।

उन्हें आदेश दिए हैं कि लोगों की समस्याओं की तरफ ध्यान दिया जाए और इंसाफ को यकीनी बनाया जाए। किसी भी राजनीतिक दबाव के नीचे आने के स्थान पर लोगों को इंसाफ दिलाया जाए।

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस में व्यापक सुधारों का क्रम चल रहा है। लोगों को शिकायत की जानकारी आरटीआई के माध्यम से न लेनी पड़ी, इसके लिए मेसेज की योजना है।
विज्ञापन


वहीं शिकायत का स्टेट्स वेबसाइट पर अपलोड होगा, जिसकी प्रक्रिया चल रही है। डिप्टी सीएम से लेकर शिअद के कई नेताओं ने कांग्रेस पर वार किया है कि सरबत खालसा का पूरा खाका उन्होंने तैयार किया इस पर डीजीपी ने कहा कि जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें