फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन में चार बड़ी घटनाएं: दिल्ली से लेकर कश्मीर तक हाई अलर्ट, बड़ा सवाल-क्या पंजाब में लौट आया है उग्रवाद?

Tue, 10 May 2022 09:46 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

इंडियन सिख यूथ फेडरेशन नामक आतंकवादी गुट ने पंजाब में ड्रोन के जरिए टिफिन बम भेजे थे, जिसमें से चार अभी नहीं मिल पाए हैं। यह टिफिन बम कहां हैं? इसको लेकर एजेंसियां सिर्फ लकीर ही पीट रही हैं।
 
विज्ञापन
पंजाब में लगातार हो रहीं बड़ी घटनाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली में सोमवार देर शाम इंटेलिजेंस कार्यालय पर हुए हमले ने पंजाब को दहला दिया है। इसी के साथ एक बड़ा सवाल ये उठ खड़ा हुआ है कि क्या पंजाब में आतंकवाद के काले बादल मंडराने लगे हैं। पिछले सात दिन में लगातार चार आतंकी घटनाओं ने केंद्र व पंजाब की सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाई अलर्ट कर दिया है। पंजाब में अभी भी कई टिफिन बम हैं, जिनको एजेंसियां खोज नहीं पाई हैं। इंडियन सिख यूथ फेडरेशन नामक आतंकवादी गुट ने पंजाब में ड्रोन के जरिए टिफिन बम भेजे थे, जिसमें से चार अभी नहीं मिल पाए हैं। यह टिफिन बम कहां हैं? इसको लेकर एजेंसियां सिर्फ लकीर ही पीट रही हैं।

विज्ञापन


रविवार को पंजाब पुलिस ने पुलिस ने डेढ़ किलो आरडीएक्स व अन्य विस्फोटक सामग्री के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। रविवार को तरनतारन पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अमृतसर स्थित अजनाला के गांव गुज्जरपुरा निवासी बलजिंदर सिंह उर्फ बिंदू और गांव खानोवल निवासी जगतार सिंह उर्फ जग्गा विस्फोटक सामग्री लेकर नौशेरा पन्नुआं इलाके में घूम रहे हैं। तत्काल पुलिस टीम को अलर्ट किया गया और दोनों को दबोच लिया गया। आरोपियों के पास से एक काले रंग का बॉक्स मिला, जिसमें आईईडी टाइमर, डेटोनेटेर, बैटरी और छर्रे बरामद हुए। इसमें करीब डेढ़ किलो आरडीएक्स था। इसी तरह शनिवार को शिमला विधानसभा के बाहर खालिस्तान के पोस्टर लगाए गए थे, जिसके बाद हिमाचल में सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ गई थी। पटियाला की घटना वाले दिन ही मलेरकोटला में जिलाधीश कार्यालय के बाहर खालिस्तान का झंडा लहराया गया था।

पांच मई को ही करनाल में पुलिस ने सुबह चार बजे इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) की सूचना पर मधुबन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे (अंबाला-दिल्ली) स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा के पास से एक इनोवा कार में चार आतंकियों को गिरफ्तार किया था। उनसे करीब साढ़े सात किलो आईईडी (विस्फोटक सामग्री), पाकिस्तान निर्मित एक पिस्टल, मैगजीन, 31 कारतूस, छह मोबाइल फोन और 1.30 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। ये सामग्री पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरिवंदर सिंह रिंदा द्वारा भेजी गई लोकेशन पर फिरोजपुर जिले से तेलंगाना के आदिलाबाद ले जाई जा रही थी। 
विज्ञापन


सोमवार को ही सीमा सुरक्षा बल ने अमृतसर में हेरोइन लेकर आ रहे पाकिस्तान के एक ड्रोन को मार गिराया और नौ पैकेट बरामद किए। बीएसएफ ने ट्वीट किया, ‘‘फ्रंटियर बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन के माध्यम से तस्करी के एक और प्रयास को नाकाम कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें