फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: जालंधर में पूर्व विधायक के भतीजे का कत्ल, वारदात के बाद इलाके में कोहराम; पुलिस बल तैनात

Sat, 13 Dec 2025 12:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर

सार

पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भतीजे की शुक्रवार देर रात एक मामूली विवाद के बाद चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
जालंधर में पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भतीजे की हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर वेस्ट में शुक्रवार देर शाम मामूली विवाद के बाद कुछ लोगों ने पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भतीजे  17 वर्षीय विकास की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव काे देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार, विकास निवासी बस्ती दानिशमंदा का अपनी गली में कुछ युवकों से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर तीन हमलावर तेजधार हथियार लेकर आए और विकास पर हमला कर दिया। एक आरोपी ने धारदार चाकू उसकी छाती में घोंप दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


स्थानीय लोग तुरंत विकास को निजी अस्पताल ले गए जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने माैके पर पहुंचकर लोगों ने जानकारी हासिल की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि विकास उनके ताया का बेटा था। उन्होंने हत्या में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें