फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोने के बजाय शहादत पर मान करें: सीएम

Wed, 29 Jul 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शहीद एसपी (डी) बलजीत सिंह की शहादत को देश की अमन शांति, एकता और सद्भावना बरकरार रखने के लिए बेशकीमती करार देते हुए कहा कि उनका प्रत्येक देशवासी हमेशा ऋणी रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने पंजाब सरकार की ओर से आश्वासन दिलाया कि शहीद बलजीत सिंह के परिवार को सहायता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। सीएम बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे मोहल्ला संतपुरा में एसपी के घर पर परिवार को सांत्वना देने के लिए आए थे।

सीएम ने कहा कि बलजीत सिंह ने अपनी कुर्बानी देकर देश को बड़े नुकसान होने से बचा लिया। परिवार को बलजीत सिंह पर गर्व करना चाहिए। बलजीत ने आम मौत से बढ़कर शहादत का जाम पीने को तवज्जो दी। यह परिवार के लिए बहुत बड़ा घाटा है, लेकिन इस पर रोने की बजाय परिवार को बलजीत सिंह पर गर्व करना चाहिए, जिससे उसने हजारों जानों को बचा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में देश का प्रत्येक नागरिक परिवार के साथ खड़ा है।  सीएम ने बलजीत सिंह के बच्चों को नसीहत दी कि वह अपने पिता की उच्च विचारधारा का अनुसरण करके उत्साह व समर्पण की भावना से देश सेवा के लिए आगे आएं।

मीडिया से मुखातिब होते हुए सीएम ने इस आतंकवादी हमले से निपटने के लिए पंजाब पुलिस की भूमिका की प्रशंसा की। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना से हमें स्थिति को जांचने और अपनी कमजोरियों को दूर करने का मौका मिला है।

पंजाब सरकार नि:संदेह मौजूदा स्थिति की जांच करेगी और यदि जरूरत पड़ी तो पुलिस की आधुनिकीकरण के लिए विशेष प्रयत्न किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में कड़ी मेहनत से लाई गई शांति को किसी भी तरह प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। आम लोगों की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध है। आम लोगों की सुरक्षा संबंधी कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार ने फील्ड में सुरक्षा बढ़ाने के लिए वीआईपी के सुरक्षा दस्ते में कटौती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें