फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी सड़क पर जमा पानी में धान लगाया

Sun, 26 Jul 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
शिअद भाजपा गठबंधन सरकार की तरफ से सर्वपक्षीय विकास करने के झूठे दावा करके पंजाब की जनता को गुमराह किया जा रहा है जबकि लोग तो मूलभूत सुविधाएं की तरस उठे है।
विज्ञापन



यह विचार कांग्रेस के हलका इंचार्ज धनजीत सिंह धनी विर्क ने रविवार को शहर की टूटी सड़कों को लेकर आयोजित रोष प्रदर्शन के दौरान व्यक्त किए। इस दौरान कांग्रेसी वर्करों ने इन टूटी सड़कों पर भरे बारिश के पानी में धान की फसल बीजते हुए सरकार के खिलाफ रोष भी जताया।


विर्क ने कहा कि शिअद भाजपा गठबंधन की नीतियों के कारण हर वर्ग के लोगों में हाहाकार मची हुई है। गठबंधन ने चुनाव के मौके पर लोगों के साथ झूठे वादे करके सत्ता हासिल की थी और सरकार बनते ही इनके नेता वादे भूलकर लोगों के कारोबार पर ही कब्जा करने में जुट गए। शहर की मुख्य सड़कें टूटी हुई हैं। इससे हादसे हो रहे है। बारिश के मौसम में टूटी सड़कों पर पानी खड़ा होने के चलते लोगों की दिक्कतें और बढ़ जाती है।
विज्ञापन




इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अमित जुगनु, रणजीत सिंह भोलूवाला, डॉ. जंगीर सिंह, टोनी अरोड़ा, सुखमंदर सिंह गोलेवाला, सलाची गुप्ता, खुशविंदर सिंह वाडा दराका, एससी सेल के जिला चेयरमैन जगसीर सिंह, विजय शर्मा मौजूद रहे
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें