भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की बैठक पंजाब प्रधान शिवबीर राजन की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय के पास शीतला माता मंदिर में हुई। इस दौरान 22 अगस्त को खटखड़ कला से माधवपुर में शहीद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मारक तक तिरंगा रैली निकालने के बारे में विचार विमर्श किया गया।
भाजयुमो के पंजाब अध्यक्ष शिवबीर राजन और भाजयुमो के जिला अध्यक्ष मनीष विज ने कहा कि पंजाब भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस की 70वीं शताब्दी के उपलक्ष्य में भाजपा एक सोच को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
यह यात्रा 22 अगस्त को खटखड़ कला से शुरू होकर शहीद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मारक पर संपन्न होगी। इसका उद्देश्य नौजवानों के दिलों में देश के प्रति सम्मान की सच्ची भावना पैदा करने, देश के लिए बलिदान देने वाले सेनानियों को याद रखना है।
इस दौरान आशु सांपला, राजीव ढींगरा, देवेंद्र भारद्वाज, हिमांशु शर्मा, जोली बेदी, करण विज, दिनेश वर्मा, दिनेश शर्मा, उमेश बत्रा, सुशांत कोहली, पंकज अरोड़ा, अमित भाटिया, साहिल शर्मा, रितेश मनु, संजीव शर्मा, वरुण कश्यप, पंकज, सुरेंद्र, कुलविंदर सिंह, कुलदीप सेंटी, हनी तलवार और दीपक घई मौजूद थे।