किसान लावारिस पशुओं को ट्रालियों में भरकर जिला सचिवालय छोड़ने पहुंचे तो वहां तैनात पुलिस ने गेट बंद कर दिया। इस दौरान किसानों ने जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भारतीय किसान यूनियन पंजाब लक्खोवाल के नेता निर्मल सिंह माणूंके और गुलजार सिंह घल्लकलां ने कहा कि लावारिस पशुओं ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने काउसेस टैक्स लगा कर किसानों और आम लोगों पर भारी बोझ डाला है।
किसान नेताओं ने पंजाब सरकार को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आने वाले समय में राज्य सरकार ने लावारिस पशुओं को लेकर कोई ठोस प्रबंध न किया तो किसान गांवों से सभी लावारिस पशुओं को एकत्र कर मुख्य सड़कों को जाम करेंगे।